April 26, 2026

जेपी नड्डा ने किया ‘स्मृति मंदिर’ का लोकार्पण, कहा- जिन नेताओं ने पार्टी को सींचा उनकी स्मृतियों को संजोने किया गया ‘स्मृति मंदिर’ का निर्माण

0
100

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा ने स्वर्गीय दिग्गज नेताओं की स्मृति में बनाए गए स्मृति मंदिर का शुक्रवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के सभी मंत्री, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा संगठन ने अपनी पार्टी के स्वर्गीय दिग्गज नेताओं की स्मृतियों को संजोने के लिए एक स्मृति मंदिर का निर्माण किया है। इसमें कुशाभाऊ ठाकरे, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राज माता सिंधिया की मूर्तियां रखी गई हैं। इसी मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा, जिन नेताओं ने पार्टी को सींचा उनकी मूर्ति यहां लगाई गई है। इस निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ी इकाई को मैं बधाई देता हूं। स्मृति मंदिर हमेशा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। मैंने इस कार्यालय की नींव का कार्यक्रम भी देखा है, इसका शुभारंभ भी देखा है।
आज स्मृति मंदिर के लोकार्पण का सौभाग्य भी मुझे मिला है। यहां रात्रि विश्राम करने का मुझे ही सबसे अधिक मौका मिला है। इसी कार्यालय में रहकर हम सभी ने कार्य किया है। यह कार्यालय मॉडर्न सुविधाओं से सुसज्जित है। हमने दो चुनाव इस कार्यालय से लड़े हैं। यही से बैठकर हम मॉनिटरिंग किया करते थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग, लाइब्रेरी समेत सभी सुविधाओं से यह कार्यालय लैस है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *