Big StoryCity

मुनिराज श्री जयपाल विजय जी महाराज सहित साधु-साध्वी भगवंतों का चातुर्मास के लिए श्री विमलनाथ जैन मंदिर में हुआ प्रवेश

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित तिरुपति अपार्टमेंट से पचपेड़ी नाका, धमतरी रोड होते हुए नाकोड़ा भैरव सोसायटी स्थित श्री विमलनाथ जैन मंदिर में ज्येष्ठपर्यायी मुनिराज श्री जयपाल विजय जी म.सा, उग्र तपस्वी मुनिराज श्री प्रियदर्शी विजय जी म.सा, ओजस्वी प्रवचन कर मुनिराज श्री तीर्थ प्रेम विजय जी म.सा, आदि पू. विदुषी साध्वीवर्या श्री अक्षयनिधिश्रीजी म.सा आदि ठाणा का प्रवेश हुआ | भरगोड़ा के दौरान जैन धर्म के प्रेमी श्रावक एवं श्राविका शामिल हुए | तिरुपति अपार्टमेंट में नवकारसी की व्यवस्था श्री जयराज जी एवं शिवराज जी वैद परिवार द्वारा किया गया ।



इस दौरान उग्र तपस्वी मुनिराज श्री प्रियदर्शी विजय जी म.सा ने बताया कि चातुर्मास में अपना आत्म अवलोकन करना चाहिए तथा इस अवधि में अध्यात्म व तपस्या में स्वयं को जोड़ें और आत्म कल्याण करें । परम पूज्य में महेंद्र सागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब तक चतुर मास में पूरे मन व भाव से प्रभु सेवा में समर्पित नहीं होंगे तब तक जीवन का कल्याण संभव नहीं है। पूजनीय मुनिराज श्री शोभनतिलक विजय जी महाराज ने कहा कि रोगी के लिए डॉक्टर जरूरी है वैसे ही आत्म कल्याण के लिए गुरु की आवश्यकता होती है तथा उनके बताएं मार्ग पर आगे बढ़कर आत्म कल्याण के साथ ही मानव कल्याण के मार्ग में भी आगे बढ़ सकते हैं। परम पूजनीय तीर्थ प्रेम जी महाराज ने श्री मृत्युंजय महातप एवं श्री शत्रुंजय महातप की महिमा बताते हुए लोगों को तपस्या से जोड़ने का आह्वान किया | तथा आगामी चातुर्मास में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ट्रस्ट की ओर से राजेश सिंघी ने साधु भगवंतों के द्वारा कराई गई तब और तपस्या की जानकारी देते हुए लोगों से श्री मृत्युंजय महातप एवं श्री शत्रुंजय महातप से जुड़ने का अनुरोध किया | उन्होंने ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ सेवार्थ भजन आयंबिल शाला की जानकारी दी तथा सभी का आभार कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रकट किया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर वैघमुथा तथा ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय काकरिया जी ने भी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किया | राहुल झाबक की संगीत की प्रस्तुति से पूरा वातावरण संगीतमय हो गया । गुरु पूजन का लाभ रिखब चंद जी, प्रेमचंद जी, दौलत चंद जी, लोढा परिवार ने लिया तथा गुरु को कांबली चढ़ने का लाभ कैलाश जी, मनन जी, कोठारी परिवार रायपुर ने लिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत भैरव भक्त मंडल विमल महिला मंडल तथा सीमांधार महिला मंडल प्रस्तुत कर वातावरण भक्ति मय बनाया। कार्यक्रम का मंच संचालन गगन बरडिया व प्रेम चोपड़ा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन नरेश कोचर ने किया |इस दौरान महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button