Big StorySports

world cup 2023 : अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया

शानदार शतक के साथ क्विंटन डिकॉक बने प्लेयर ऑफ द मैच

लखनऊ । क्विंटन डिकॉक के लगातार दूसरे शतक के बाद कागिसो रबादा की तूफानी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से रौंदकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को रबादा ने तीन, केशव महाराज, शम्सी व मार्को यानसेन के दो-दो विकेट लेकर पूरी टीम 40.5 ओवर में 177 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप में दो मैचों में दूसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पिछले 40 सालों में वनडे विश्व कप में पहली बार 70 से कम के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। पिछली बार टीम ने 1983 वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ 52 रन पर 5 विकेट गंवाए थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button