gharghoda

अपने चचेरे भाई के दशगात्र में शामिल हुए सीएम साय

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को अपने गृह जिले जशपुर के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नरेशचंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेशचंद्र साय मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरहरी साय के पुत्र थे। नरेशचंद्र साय जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। विगत छह जून को उनका निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button