April 26, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने 5 गुम मोबाइल उनके वास्तविक मालिक को लौटाया

0
105
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) । घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज CEIR पोर्टल में दर्ज हुए पांच गुम मोबाइल को ढूंढ कर उनके वास्तविक मालिक को लौटाया गया है । विदित हो कि जिला साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करके ढूंढ निकाला। विगत दिनों साइबर सेल ने मिसिंग मोबाइल एंट्री करने हर थानों को CEIR पोर्टल के आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया गया था जिसमें गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबर की जानकारी उपलब्ध होती है जिसकी निगरानी करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने पांच गुम हुए मोबाइल को ढूंढ निकाला और उनके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया है । इन पांच मोबाइल की कीमत लगभग ₹50000 है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *