Big StoryEntertainment

गौरी ने सजाया अनन्या पांडे के ‘सपनों का महल’ 

मुंबई। शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के महंगे घर सजा चुकी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर से लेकर आलिया भट्ट के वैनिटी वैन तक, गौरी फिल्मी सितारों की फेवरेट इंटीरियर डिजाइनर हैं।
अब अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी अपने घर को सजाने के लिए गौरी को चुना। चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे ने महज 25 साल की उम्र में अपना नया आशियाना बना लिया है। अपनी मेहनत के कमाए पैसों से अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही अपना नया घर खरीदा। इस घर के इंटीरियर के लिए अनन्या ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान की मॉम गौरी खान पर भरोसा किया। गौरी ने घर को वैसा ही सजाया, जैसा अनन्या चाहती थीं।गौरी खान के इंटीरियर डिजाइनर से अनन्या पांडे बहुत खुश हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए गौरी खान को धन्यवाद किया है। अनन्या ने गौरी के साथ अपने घर के लिविंग रूम से दो तस्वीरें शेयर की हैं। ब्लैक को-ऑर्ड सेट और येलो जैकेट में गौरी स्टाइलिश लग रही हैं, जबकि अनन्या भी लैवेंडर कलर की ड्रेस में क्लासी दिख रही हैं। फोटोज शेयर कर अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, मेरा पहला घर… मेरे सपनों का घर… धन्यवाद गौरी खान। आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता था कि मैं क्या चाहती थी और इसे मेरे लिए इतना खास बना दिया। आप बेस्ट हैं। लव यू।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button