Big Story

होटल में दुष्कर्म कर पैसों की मांग, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में युवती से दुष्कर्म कर धमकी देकर पैसों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इफ्तार खान निवासी बूढ़ापारा पुरानी बस्ती रायपुर ने प्रार्थिया को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर होटल वालों ने वीडियो बना लिया है। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर देंगे कहते हुए प्रार्थिया को ब्लैकमेल करते हुए उससे दस हजार रुपए प्राप्त किया तथा ईफ्तार खान बाद में भी प्रार्थिया के साथ लगातार दुष्कर्म करते हुए ब्लैकमेल कर एक लाख रूपये की मांग कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी ईफ्तार खान के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी ईफ्तार खान को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button