Big Storypolitics

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने किया कलस्टर के प्रभारियों का ऐलान

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर तीन क्लस्टर में बांटा है, जिसमें विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बस्तर क्लस्टर में बस्तर, कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र को रखा गया है, जिसके लिए प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और यशवंत जैन को प्रभारी बनाया गया है। रायपुर क्लस्टर के तहत दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और पूर्व रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रभारी बनाए गए हैं। बिलासपुर क्लस्टर में बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है, जिसके लिए पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और कृष्णा राय को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button