April 26, 2026

सीसीपीएल-2 : रायपुर रायनोज और राजनांदगांव पैंथर्स बने संयुक्त विजेता, बारिश में धुला फाइनल मैच

0
IMG-20250616-WA0007

ऑरेंज कैप : अमनदीप खरे, रायपुर राइनोज



पर्पल कैप : अजय मंडल, राजनांदगांव पैंथर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला आज रायपुर रायनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाना था, लेकिन मैच के शुरुआत से ही रही बरसात की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका और अंपायरों ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया। इस तरह सीसीपीएल 2025 की संयुक्त विजेता रायपुर और राजनादगांव पैंथर बने। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों कप्तानों को संयुक्त ट्रॉफी प्रदान की।इस मौके पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा बीसीसीआई से राजीव शुक्ला, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष प्रभुतेज भाटिया ,विधायक खुशवंत सिंह सीएससीएस डायरेक्टर विजय शाह एवं बलदेव सिंह भाटिया उपस्थित थे। आपको बता दें कि 14 जून को खेले गए सेमीफाइनल में रायपुर ने बिलासपुर को एवं राजनांदगांव ने बस्तर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 6 जून से प्रारंभ हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 15 लीग मैच खेले गए तथा दो सेमीफाइनल मैच। आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाना था परंतु लगातार वर्षा के कारण मैच प्रारंभ ही ना हो सका। अंतत दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। रायपुर राइनोज के कप्तान अमनदीप खरे तथा राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल ने ट्रॉफी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *