gharghoda

सेजेस रायकेरा मे शाला सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का सफल आयोजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में एन.डी.आर.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ. के.वी. राव के निर्देशानुसार विद्यालय प्राचार्य एस. के. करण के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में टीपीएल भिलाई के द्वारा शाला सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षको एवं विद्यार्थियों को आपदा के दौरान क्या करें क्या ना करें के बारे में प्रशिक्षित करना है साथ ही किसी प्रकार के आपदा से बचने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की क्षमता को बढ़ाना है उक्त प्रशिक्षण टीम में टी.पी.एल. भिलाई के सब इंस्पेक्टर श्री विकास शर्मा, हेड कांस्टेबल श्री डीके यादव, कांस्टेबल श्री एस.एस.दास, कांस्टेबल श्री राजेश महतो, कांस्टेबल श्री ए. राजू द्वारा बहुत अच्छे तरीके से विद्यालय के सभी शिक्षकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की जानकारी, रक्तस्राव का नियंत्रण, कोमल ऊतक चोट, टूटी हड्डी (फैक्चर) का स्थिरीकरण, मरीज को उठाने एवं स्थानांतरित करना, भोजन तैरने वाला उपकरण, सांप काटना, आकाशीय बिजली (तड़ित), एवं उन्नत स्ट्रेचर और रोगी के लिए गतिशील अग्निशामक यंत्र आदि विषयों पर बहुत अच्छे ढंग से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सभी 23 शिक्षकगण एवं 255 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया | प्रशिक्षण के पश्चात सभी विद्यार्थी खुश नजर आए और नई-नई चीज़ सीखने के लिए उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया| टी.पी.ए. भिलाई टीम की द्वारा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित किया गया एवं विद्यालय को एक फर्स्ट ऐड किट प्रदान किया गया|उक्त प्रशिक्षण में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, दयासागर देहरी, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार की सहभागिता रही।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button