Big StoryState

राज्य के 14 जिलों में 29 नए थाना खोलने की तैयारी

रायपुर। राज्य के 14 अलग-अलग जिलों के 29 स्थानों पर नए थाना खोलने शासन स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि संबंधित जिलों के एसपी ने पूर्व में थाना खोलने शासन के प्रस्ताव भेजा था। उसी प्रस्ताव के अनुरूप जिन स्थानों में थाना खोलने पूर्व में प्रस्ताव भेजे गए हैं, वहां पिछले तीन वर्षों में अपराधों की संख्या तथा जहां नए थाने खोलने हैं, वहां से मूल थाना क्षेत्र की दूरी की जानकारी देने संबंधित जिले के एसपी को निर्देश दिए गए हैं।




राज्य में वर्तमान में इतने थाना संचालित

राज्य के अलग-अलग जिलों के शहरी तथा कस्बाई क्षेत्र में वर्तमान में 482 थाना संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 32 ट्रैफिक थाना तथा पांच रेंज साइबर थाना संचालित हो रहे हैं। रेंज साइबर तथा ट्रैफिक थानों को जोड़ दें, तो कुल 519 थाने संचालित हो रहे हैं। 29 नए थाना खुलने से संख्या बढ़कर 548 हो जाएगी।


इन जिलों में इन स्थानों पर थाना खोलने प्रस्ताव

  • रायपुर : राजातालाब नूरानी चौक
  • बलौदाबाजार : निपनिया
  • महासमुंद : बड़े साजापाली, गढ़फुलझर
  • धमतरी : सिंगपुर, आमदी नगर पालिका निगम शहरी क्षेत्र
  • बालोद : मंगलतराई, करहीभदर, लाटाबोड़
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – गोड़म
  • कोरबा : चोटिया
  • जशपुर : तमता
  • बस्तर : धरमपुरा, आड़ावाल
  • कांकेर : कापसी
  • कोण्डागांव : कुंए
  • बीजापुर : पुजारी कांकेर, कोण्डापल्ली
  • नारायणपुर : गारपा, कस्तुरमेटा, फरसबेड़ा, तोके, गोमांगल, कुतुल
  • सुकमा : एलमागुण्डा, डब्बाकोंटा, पुरना, चिंगापरम, सिलगेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button