Big StoryState

रविवि की छात्रा सात दिन से लापता, धरने पर बैठीं डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल

सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग



रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से लापता छात्रा की खोज गंभीरतापूर्वक करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल सरस्वती नगर थाना में शुक्रवार को धरने पर बैठ गईं। उनके साथ पालता बालिका के माता-पिता और ग्रामवासी भी थे। इसके पूर्व विधायक विश्वविद्यालय पहुंची, जहां उन्होंने गायब छात्रा के संदर्भ में विवि प्रशासन से जानकारी ली। गौरतलब है कि रविवि के गर्ल्स हॉस्टल से एमएससी फाइनल ईयर की 25 वर्षीय छात्रा 7 दिसंबर से गायब है। 20 दिन बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की है, लेकिन अब तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button