Big StoryState

14 साल तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार आरोपी ने गुनाह कबूला

भाटापारा। शहर थाना पुलिस ने शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस एक्शन में आयी और 12 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि 18 जून को पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई की गुरुनानक वार्ड भाटापारा निवासी चंद्रहास ने शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ लगभग 14 वर्षों से लगातार दुष्कर्म करते आ रहा है। मेरे द्वारा 9 जून को भी शादी करने की बात कहने पर आरोपी द्वारा मना कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चंद्रहास से पूछताछ की, जिसमें आरोपी द्वारा शादी करने की बात बोलकर महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करना स्वीकार किया। प्रकरण में 19 जून को आरोपी चंद्रहास को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button