Big StoryNationalSports

मेंस अंडर-23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी : छत्तीसगढ़ ने बिहार को दी 183 रनों से मात

विकल्प, दीपक, आयुष और राहुल ने जड़ा अर्धशतक, वरुण सिंह ने चटकाए चार विकेट



रायपुर। बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 स्टेट ए वनडे ट्रॉफी 2024 का आयोजन 15 दिसंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का छठवां मैच 27 दिसंबर को त्रिवेन्द्रम में बिहार अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ ने बिहार को हराकर प्ले आफ्स में प्रवेश किया। छत्तीसगढ अंडर-23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी ने सर्वाधिक 71 रन बनाये, वहीं दीपक यादव ने 61 रनों का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त आयुष पांडे ने 60 और राहुल प्रधान ने 54 रनों की उपयोगी पारी खेली। विकल्प ने राहुल प्रधान तथा हर्ष साहू के साथ 70-70 रनों की उपयोगी साझेदारी की। बिहार की ओर से पृथ्वीराज, सुमन तथा अंकुश ने 2-2 विकेट लिये। 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार ने 44.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 175 रन ही बनाये। बिहार की ओर से आयुष लोहारुका ने सर्वाधिक 87 रन बनाये। उनके अतिरिक्त आकाश ने 22 रन तथा पवन ने 21 रन बनायें। छत्तीसगढ़ अंडर 23 टीम की ओर से वरुण सिंह भुई ने 4 विकेट तथा विकल्प तिवारी ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 183 रनों से जीत लिया तथा प्लेऑफ्स में प्रवेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button