April 26, 2026

एनएसयूआई ने बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा

0
nsui 1

एनएसयूआई महासचिव रजत ठाकुर के नेतृव में सौंपा ज्ञापन

रायपुर। रायपुर जिला एनएसयूआई महासचिव रजत ठाकुर के नेतृव में पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बी ए फर्स्ट ईयर के खराब परिणाम को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रभारी महामन्त्री हेमन्त पाल जी के आदेशानुसार जिला महासचिव रजत ठाकुर द्वारद्य रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अपने खराब परिणामों के लिए कुख्यात रहा है जिसका उदाहरण फिर एक बार देखने को मिला रविवि के बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 72प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं जिसको लेकर आज एनएसयूआई के पदाधिकारी ने कुलसचिव श्री पटेल को ज्ञापन सौपने पहुंचे कुलसचिव श्री पटेल ने आश्वासन दिया की सभी पेपर दोबारा पुन: परिणाम की जांच कराई जायेगी और छात्र हित में उचित फैसला लिया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए रजत ठाकुर ने बताया कि पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम में देरी की जा रही है एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि बीए के परिणामों में जल्द से जल्द सुधार नहीं हुआ तो एनएसयूआई पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव करेंगी। आज के प्रदर्शन में मुख्यरूप उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला , जिला सचिव शुभम् शर्मा , रौनक साहू, मेहुल यादव, आदेश शर्मा, आयुष पांडे, मिंटू, सहित अन्य कार्यकर्ता और छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *