Entertainment

ब्राइडल लुक में नजर आईं शहनाज गिल

हाथ में मेंहदी, लाल बिंदी लगाए रेड लहंगे में दिखीं खूबसूरत, फैंस ने की तारीफ

नई दिल्ली। शहनाज गिल अक्सर ही अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने रेड लंहगा पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
शहनाज का लुक
वीडियो में शहनाज गोल्डन और रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने सिर पर एक जालीदार लाल दुपट्टा भी रखा हुआ है। हाथ में मेंहदी, लाल बिंदी और मैचिंग चूड़ी में वह एकदम दुल्हन लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है।
वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, मैं खुद से प्यार करती हूं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में कहानी सुनो 2.0 गाना सुनाई दे रहा है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, कुछ ही घंटों में इसे लाखों लाइक्स मिले हैं।
फैंस ने की तारीफ
फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हम भी तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करते रहेंगे। दूसरे ने लिखा, बहुत सुन्दर लग रही हैं। तीसरे ने लिखा, हमारे दिल की रानी। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ओए मेरी प्यारी दुल्हन।
शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्हें आखिरी बार सलमान खान, पूजा हेगड़े और दग्गुबाती वेंकटेश की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। शहनाज गिल अपना यूट्यूब टॉक शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को भी होस्ट करती हैं। अब वह जल्दी ही साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 100त्न में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शहनाज, नोरा फतेही और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास रिया कपूर की फिल्म भी पाइपलाइन में है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button