आज का राशिफल

Spread the love

शुक्रवार 30 जून 2023

मेष : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे।


वृष : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।


मिथुन : परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।


कर्क : व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।


सिंह : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी।


कन्या : मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।


तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।


वृश्चिक: आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु: अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।


मकर: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।


कुंभ : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।


मीन: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *