April 26, 2026

11 केवी करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
88

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 5 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक 11 केवी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल बर्मन, पिता ब्रिज बर्मन, निवासी वार्ड 4, घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल बर्मन नवरात्रि के अवसर पर मंदिर के ऊपर लाइट लगाने का काम कर रहा था। उसी दौरान अनजाने में उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे 11 केवी विद्युत तार से टकरा गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *