April 26, 2026

teacher’s Day : प्रधान पाठक नन्द कुमार सतपथी राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित

0
00

घरघोड़ा/लैलूंगा (गौरी शंकर गुप्ता) । शिक्षा जगत के लिए गौरव का क्षण—लैलूंगा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक नन्द कुमार सतपथी को आज राज्यपाल ने सम्मानित किया। सतपथी को यह पुरस्कार उनकी 23 वर्ष की समर्पित सेवा और शिक्षा क्षेत्र में नवाचारपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर काम किया और ग्रामीण अंचल की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी। इस उपलब्धि से न केवल लैलूंगा क्षेत्र में खुशी की लहर है बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोग गर्व से कह रहे हैं कि हमारे गाँव के शिक्षक ने पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है नंदकिशोर सतपथी ने 01 जुलाई 2002 को शिक्षकीय सेवा की शुरुआत की थी। लंबे सफर में उन्होंने विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखा बल्कि खेल, संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया।इस उपलब्धि से न केवल लैलूंगा क्षेत्र में खुशी की लहर है बल्कि पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय लोग गर्व से कह रहे हैं कि हमारे गाँव के शिक्षक ने पूरे प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लमडांड़ नवामुड़ा और आसपास के गाँवों में खुशी की लहर है। सहकर्मी शिक्षक, ग्रामीण और विद्यार्थी गर्व से कह रहे हैं कि “हमारे गाँव से ऐसा शिक्षक निकला जिसने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया।”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *