April 26, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस मनाया गया

0
IMG-20250905-WA0029~2

घरघोड़ा/बिलासपुर (गौरी शंकर गुप्ता) । श्री गुरु तेग बहादुर उत्तर माध्यमिक शाला में शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारी ने सरस्वती जी की छायाचित्र एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षकों के लिए प्रस्तुत किया।



बच्चों ने शिक्षकों को उपहार भी भेंट की इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होते हैं शिक्षक और बच्चों का मां-बाप के बाद जीवन में सबसे ज्यादा समय शिक्षकों के पास ही गुजरता है और हर शिक्षक चाहता है कि मेरे शिष्य अच्छी शिक्षा ग्रहण करें और एक अच्छा स्थान जीवन में बनाएं शिक्षकों का सम्मान बच्चे चाहे जिस ऊंचाई पर भी चले जाएं वह शिक्षकों का सदा सम्मान करते हैं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य रूप से सौम्या तिवारी मीठी यादव इनाया खान आराध्या कश्यप अंजू पटेल स्नेहा छतरियां कशिश आयुषी भावना साहू पूर्वी साहू भाग्यलक्ष्मी इस अवसर पर समिति के चरण सिंह त्रिलोचन सिंह कमल सिंह सोहल गुरप्रीत सिंह भगत निशी गुप्ता मनदीप कौर सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *