April 26, 2026

उत्तर विधानसभा का नहीं हो पाया विकास : अजीत

0
Untitled-2

रायपुर। उत्तर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा ने शुक्रवार को हर घर रोशन यात्रा के माध्यम से तीन वार्डों में जनसंपर्क किया। हर घर रोशन यात्रा का अच्छा प्रतिसाद मिला रहा है। यात्रा जहां भी पहुंच रही है अजीत का महिलाओं द्वारा आरती उतारकर, माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर रोशन यात्रा को समर्थन मिल रहा है। यात्रा के दौरान श्री कुकरेजा ने कहा कि विगत वर्षों से उत्तर विधानसभा का विकास कार्य नहीं हो पाया है, जिसके विकास के लिए मेरे पास विजन तैयार है एक बार जनता मौका दे तो मैं उत्तर विधानसभा का विकास पूरी ताकत से करूंगा। अजीत ने कहा विगत वर्षों से अंधेरे पड़े उत्तर विधानसभा को चुनाव चिन्ह ट्यूबलाइट में वोट देकर भारी मतों से जीता कर अंधेरा भगाएं। हर घर रोशन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हो रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *