April 26, 2026

फिर बनेगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार : राजीव शुक्ला

0
01

रायपुर। कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, पहले चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और दूसरे चरण में इससे भी ज्यादा मजबूत स्थिति रहेगी। यहां छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। भाजपा का जो दुष्प्रचार चल रहा है, वह न कर्नाटक में चला न ही हिमाचल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में चला।
राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शुक्ला ने कहा, भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कुछ बचा ही नहीं हैं, भाजपा राज्य में एक नेता का चेहरा भी नहीं दिखा पा रहे हैं तो मोदी जी का चेहरा लगा दिया। मोदी क्या मुख्यमंत्री का चहेरा हैं? क्या मोदी मुख्यमंत्री बनने आ रहे हैं? चुनाव में वोट मांग रहे हैं तो राज्य में किसी नेता के नाम से मांगना चाहिए। राज्य के किसी नेता को सामने लाना चाहिए भाजपा जो गारंटी दे रही है उस गारंटी को पूरा कौन करेगा। भाजपा मोदी का चेहरा दिखाकर वोट लेना चाहती है। भाजपा ने मोदी का चेहरा हिमाचल और कर्नाटक में दिखाया, दोनों जगह बूरी तरह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *