
(न्यूज़ टर्मिनल डेस्क )रायपुर, 28 अगस्त 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडी नगर थाना पुलिस ने करीब 2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रवि उर्फ चिन्ना राव (30) काले रंग के लेदर बैग में गांजा लेकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से रायपुर हॉस्पिटल की ओर पैदल जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

