
हेलीपैड के पास गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, 4.139 किलो गांजा जब्त
(न्यूज़ टर्मिनल डेस्क)रायपुर, 27 अगस्त 2026। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय हेलीपैड के पास गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.139 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में गांजा लेकर बिक्री के लिए घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान विक्रम देवार (26 वर्ष), निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, रायपुर के रूप में हुई।तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

