CityCrimeRAIPUR

रायपुर में देर रात पुलिस की सघन चेकिंग, 27 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,नशे में वाहन चलाने पर कार जब्त


रायपुर। शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में देर रात सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली और सिविल लाइन डिवीजन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने, लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौच करने तथा लोक शांति भंग करने वाले लोगों की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, अभियान में कुल 27 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली क्षेत्र के टीआई चौक, बैजनाथपारा और नगर निगम भवन के आसपास चेकिंग के दौरान 8 लोगों पर कार्रवाई हुई। वहीं गोलबाजार क्षेत्र में 5, मौदहापारा में 2 और गंज थाना क्षेत्र में 4 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सिविल लाइन से 4, तेलीबांधा से 3 और देवेंद्र नगर से 1 व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।इनमें से 22 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126 और 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ के बाद उनके नाम-पते और अन्य जानकारियों का सत्यापन किया। संतुष्ट पाए जाने पर उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया।

नाबालिग वाहन चालकों और संदिग्ध अवस्था में मिले कुछ युवकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई और उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई, ब्रेजा कार जब्तरात्रि चेकिंग के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई। इस दौरान एक वाहन चालक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और एक ब्रेजा कार जब्त की गई।इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। कुछ वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई और संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।पुलिस ने बताया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम, सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नशाखोरी, हुल्लड़बाजी, लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button