CityRAIPUR

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के घर पहुंची रायपुर पुलिस, रक्षा सूत्र बंधवाकर दिया सुरक्षा का वचन

रायपुर, 27 अगस्त 2026। रक्षा बंधन के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति सम्मान और अपनत्व जताते हुए विशेष पहल की। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के घर पहुंचे और उनके साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया।पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (IPS) और डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए शहीद हुए पुलिस जवानों के योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


रक्षा सूत्र बंधवाकर दिया सुरक्षा का भरोसारक्षा बंधन के दौरान शहीद परिवार की बहनों और महिला सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधिकारियों ने परिवारजनों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार कमिश्नरेट पुलिस परिवार का ही हिस्सा हैं और पुलिस विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।उपहार में हेलमेट, सड़क सुरक्षा का संदेशइस पहल में शहीद परिवारों को उपहार के रूप में हेलमेट भी भेंट किया गया। इसके जरिए पुलिस ने रक्षा बंधन के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। परिवार के सदस्यों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।

पुलिस कमिश्नरेट की इस पहल का उद्देश्य पर्व की शुभकामनाओं तक सीमित न रहकर शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के साथ भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना है। रक्षा बंधन के मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की इस पहल से शहीद परिवारों के बीच अपनत्व और सम्मान की भावना को और मजबूती मिली।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button