April 26, 2026

थाना छाल क्षेत्र के स्कूल बसों का सघन जांच अभियान

0
IMG-20231016-WA0012

घरगोड़ा ( गौरीशंकर गुप्त)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गंभीर घटना से बचने टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा स्कूल बसों की जांच अभियान चलायी गई।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अतिरिक पुलिस अधीक्षक रायगढ़ तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के निर्देशन में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाना छाल क्षेत्र में संचालित स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने वाले बसों का बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वाहन के चालकों को शासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों/गाइडलाइन के तहत वाहनों का आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को रखने साथ ही सावधानी/सुरक्षित वाहन चलाने, अपने साथ परिचालक रखने, नशे में वाहन नही चलाने, वाहन की रफ़्तार कम रखने, बसों में जाली लगाने, फायर इंस्टिगुईसर रखने, वाहन संबंधी सभी दस्तावेज रखने की समझाईस दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *