April 26, 2026

सैफ अंडर-19 फुटबॉल : पाकिस्तान को हराकर भारत बना चैंपियन

0
CHAMPIONS

काठमांडू। मैंगलेंथांग किपगेन के शानदार खेल के बूते भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबॉल के फाइनल में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 3-0 की करारी शिकस्त दी। नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किपगेन एक बार फिर नायक बना कर उभरे। उन्होंने 64वें और 85वें मिनट में गोल करने के बाद आखिरी क्षणों (90 + 5 मिनट) ग्वगवांसर गोयारय के लिए मौका बनाया। यह सैफ चैंपियनशिप में भारत का आठवां युवा वर्ग का खिताब है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *