gharghoda

विकास खण्ड घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत घरघोड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन संपन्न

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पंचायत घरघोड़ी में सफल आयोजन संपन्न हुआ।




कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतमाता , महात्मा गांधी का पूजा अर्चना कर स्वागत समिति द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से जागरूकता रथ , जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। बेटियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता रथ में प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैl
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया एवं प्रधानमंत्री को सहृदय धन्यवाद किया गया तथा जो पात्र हितग्राही छूट गए है उनका आवेदन भरकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु आह्वान किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया तथा कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ लिया गया।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री श्री राजेश बेहरा, मंडल अध्यक्ष श्री नरेश बेहरा, पूर्व बीडीसी मुरलीधर राठिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता फूलसिंह राठिया , श्री अजीत गुप्ता, श्री मुन्ना ठाकुर, श्री वेद राणा, युवा नेता धर्मेंद्र सिंह ठाकुर , हर्षपाल सिंह ठाकुर, भूतपूर्व सरपंच परमेश्वर राठिया एवं तारासिंह राठिया , सरपंच , पंच एवं सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button