CG News
रायपुर केंद्रीय जेल में 4 घंटे चला औचक निरीक्षण, 50 जवानों ने खंगाली बैरकें

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। केंद्रीय जेल रायपुर में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर बैरकों की सघन तलाशी ली। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले अभियान में करीब 50 जवान शामिल रहे।
कार्रवाई डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और एडीएम उमाशंकर बांधे के नेतृत्व में की गई। टीम ने कैदियों, उनके सामान और विभिन्न बैरकों की जांच की।
महिला बैरक की तलाशी के लिए अलग टीम तैनात की गई।तलाशी में प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिलीपुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

