CG NewsCrime

रायपुर से यूपी तक पुलिस की कार्रवाई, अपहरण के 12 घंटे के भीतर 3 आरोपी हिरासत में


रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को स्कॉर्पियो में जबरन ले जाने के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस को 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय के लापता होने की सूचना मिली। CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि दोपहर करीब 2:28 बजे तीन लोग उन्हें काले रंग की यूपी नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले गए थे।तकनीकी सर्विलांस और टोल की जानकारी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अहरौरा में वाहन रोककर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए आरोपी: अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24), तीनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस टीम आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रायपुर लाने रवाना हो गई है।कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर नॉर्थ जोन पुलिस और खमतराई थाने ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button