June 13, 2026

मानसून : दिल्ली-छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में आज बारिश की संभावना

0

दिल्ली : मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.  दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.



भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मॉनसून के प्रभाव के कारण शुक्रवार को छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

गुरुवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा. मॉनसून के तेज रफ्तार से आगे बढ़ने का असर उत्तर भारत पर पड़ सकता है. यही कारण है कि मौसम विभाग ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *