CityDESK STORY

महासमुंद से रायपुर गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। महासमुंद से कार में गांजा लेकर रायपुर आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.300 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा लेकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा है।


सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

जोरा स्कूल के पास लगाया गया ट्रैप

पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जोरा स्कूल के पास ट्रैप लगाया। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन को आते हुए देखा गया। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की।हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए वाहन को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया।

कार की तलाशी में मिला गांजा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीमसेन अग्रवाल निवासी महासमुंद बताया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.300 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 06 GS 2321 जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजा और कार की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 392/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:भीमसेन अग्रवाल, पिता नवरंग लाल अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बल्दीडीह, सांकरा, थाना सांकरा, जिला महासमुंद।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button