CityCrimeDESK STORY

मंदिर हसौद में नशीली टेबलेट की बिक्री का भंडाफोड़

148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट और ₹1,520 नगदी जब्त, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


रायपुर ग्रामीण पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी तिराहा के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट और बिक्री की नगदी ₹1,520 बरामद की है।

जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹60,720 बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को मंदिर हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुटेरी तिराहा के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान (30 वर्ष), निवासी ग्राम खुटेरी, मंदिर हसौद बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से नाइट्रोसन-10 टेबलेट बरामद हुई। पुलिस द्वारा दवा रखने और बिक्री करने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 148 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट और ₹1,520 नगदी, कुल करीब ₹60,720 की सामग्री जब्त की।मामले में थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 393/26, धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी: मोह. अहदाब खान उर्फ आदाब खान, पिता मोह. नईम खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खुटेरी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button