
₹15,737MRM पोर्टल की मदद से हुई राशि वापसी, एक पीड़ित को पूरे 5 हजार रुपये मिले वापस
रायपुर। ऑनलाइन ठगी के मामलों में रायपुर पुलिस के नॉर्थ जोन ने दो पीड़ितों को राहत दिलाई है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के दो मामलों में पुलिस ने MRM पोर्टल के माध्यम से कुल 15,737 रुपये वापस कराए हैं।पुलिस के अनुसार, सूर्या नगर गोगांव निवासी वर्षा कुमारी नेताम के साथ 27 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इस मामले में उन्हें 10,737 रुपये वापस दिलाए गए। वहीं, गुढ़ियारी निवासी नागेश्वर कुमार के साथ हुई 5 हजार रुपये की ठगी की पूरी रकम वापस कराई गई।
क्या है MRM पोर्टल?MRM यानी मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के जरिए साइबर ठगी की राशि वापस कराने के लिए पुलिस, बैंक और वित्तीय संस्थाओं के बीच समन्वय किया जाता है।ठगी होने पर तुरंत करें शिकायतपुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अपने बैंक को भी तत्काल सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।


