gharghoda

दो दिन से लापता युवक की पड़ोसी के घर में मिली लाश

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कया से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कया मे 20 वर्षीय युवक खेमसागर राठिया पिता गोपाल राठिया की पडोसी के छज्जे में झूल रही रस्सी के नीचे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख कर परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक युवक 2 दिनों से घर से लापता था। परिजन उसे आसपास गांव में पता कर रहे थे तभी अचानक आज जब मृतक के घर के बगल पडोसी के छज्जे में रस्सी झूल रही थी वहां पास जाकर देखा तो नीचे खगेशवर का शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना परिजनों ने घरघोड़ा थाने में मामला दर्ज करा दी है। घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जाँच कार्यवाही मे जुट गई है। खेमसागर की मौत होने का मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। ग्रामीणों के बताये अनुसार लड़का अत्यधिक शराब का सेवन करता था जिसकी वजह से मानसिक संतुलन सही नहीं था। उक्त कारणों से मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button