Big Storykanker

घरेलू कार्य के लिए बैल खरीदकर ले जा रहे पांच दोस्तों को बनाया बंधक, कत्लखाना ले जा रहे हो बोलकर मांगे 50 हजार

पखांजूर। थाना पखांजूर 11 सितबंर को जयेंद्र खुदराम निवासी बोटेहूर, थाना पेंड्री जिला गड़चिरोली,महाराष्ट्र अपने 4 साथियों के साथ साप्ताहिक मवेशी बाजार पखांजूर से घरेलू कार्य के लिए एक-एक जोड़ी कुल 10 नग बैल खरीदकर अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में ग्राम पीवी-22 में वहां के कुछ ग्रामीण उन्हे रोककर बैलों को कत्लखाना ले जाने की बात बोलकर उन्हें पुलिस कार्यवाही का भय दिखाकर 50,000 रूपये की अवैध रूप से मांग की गई। पीड़ित और उसके साथियों द्वारा पैसा नहीं दे पाने और पास में बैला खरीदने का रसीद होने की बात बोलने पर उनसे जाति सूचक गाली गलौच कर मार पीट की गई और 3 लोगों को बंधक बना लिया गया । जयेंद्र खुदराम अपने एक साथी के साथ उनके चंगुल से भाग कर थाना पखांजूर पहुंचे और लिखित शिकायत पेश की जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 169/24 धारा 191(2),127,308(2) बीएनएस वा धारा 3(2)(वी ए) ,3 -1(R-S) दर्ज कर बंधको को छुड़ाने उपनिरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी थाना पखांजूर स्टाफ के साथ करीब 7 बजे शाम ग्राम पीवी 22 पहुंचे तब आरोपियों और उनके साथियों ने पुलिस स्टाफ के साथ झूमा झटकी की और उनके कर्तव्य में बाधा पहुंचाई जिस पर एसडीओपी पखांजूर रवि कुजूर और थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट अतिरिक्त बल के साथ पीवी 22 पहुंचे और बंधको को छुड़ाकर पुलिस बल के साथ रात करीब 10 बजे थाना पखांजूर पहुंचे । पुलिस स्टाफ के साथ झूमा झटकी और कर्तव्य में बाधा डालने के मामले में उपनिरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी की ओर से थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 170/24 धारा 132,221,121(1),127(2)191(2) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
दोनों अपराधो में शामिल 6 आरोपियों 1.पवित्र वैद्य 2. युधिस्ठिर राय 3. प्रसेनजीत सरकार 4.भवेंद्र हाजरा 5. अगोर हालदार 6.रंजित मंडल की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया गया है।
साथ ही 7 व्यक्तियों 1.दीपांकर राय 2.मिलन मलिक 3.गोपाल हालदार 4.ईश्वर मांझी 5.बुद्धदेव मंडल 6. मुकेश बिश्वास 7.संजय बागछे के विरुद्ध बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button