April 26, 2026

टिकरापारा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सन्नी अग्रवाल

0
0666

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के टिकरापारा के नंदी चौक में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस अवसर सुशील सन्नी अग्रवाल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष पहुंचे। श्री अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ता एवं वार्डवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित श्रम एवं जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की अधिक से अधिक माताएं एवं बहने इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को सफल बनाएं। सम्मेलन में आलोक चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के नरेंद्र पॉल, राहुल धनगर, छन्नू, अजय हंसा, विनय वर्मा, रजत साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *