April 26, 2026

थाना छाल में “नवरात्रि” पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

0
IMG-20231013-WA0012~2

घरघोड़ा ( गौरीशंकर गुप्ता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के निर्देशन में 13 अक्टूबर की संध्या 07 बजे थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के द्वारा तहसीलदार छाल की उपस्थिति में थाना छाल में 15 सितम्बर से मनाए जाने वाले “नवरात्रि” पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ली गई। उक्त बैठक में उपस्थित दुर्गा समिति के सदस्यों, ग्राम के प्रमुखों से त्यौहार को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा किया गया साथ ही आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश मुताबिक ध्वनि विस्तार यंत्रो का उपयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर करने की समझाईस दी गई। दुर्गा समिति के सदस्यों ने प्रशासन व पुलिस विभाग को पूरा सहयोग प्रदाय करने को आस्वाशन दिया। बैठक के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया तथा शांतिपूर्वक नवरात्रि पर्व मनाने की अपील की गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *