तिल्दा-नेवरा में ऑपरेशन निश्चय का असर,गांजा और अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

02 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा शराब और नकदी समेत ₹1.35 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
रायपुर। अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की नकदी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹1.35 लाख से अधिक बताई गई है।पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है।
पुलिस ने घेराबंदी कर राखी देवार (40) को पकड़ा
तलाशी के दौरान उसके थैले से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.25 लाख है, बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।दूसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से चुनिया देवार (20) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब कीमत ₹9,580 और बिक्री की नकदी ₹450, कुल ₹10,030 की सामग्री जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन निश्चय के तहत क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों और शराब के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चंचल तिवारी एवं एसडीओपी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।



