April 26, 2026

घरघोडा से जामपाली तक लगा वाहनों का रेला,भाजपा के आर्थिक नाकाबंदी से छूटा पसीना

0
IMG-20230902-WA0008



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष राठिया के नेतृत्व ने जामपाली खदान, बरोद खदान और छाल रोड घरघोड़ा में 145 सूत्रीय मांगो को लेकर अभूतपूर्व आर्थिक नाकेबंदी की गई। आंदोलन को ग्रामीण जन का समर्थन मिलने से हजारों की संख्या में आदिवासी महिला पुरुष सड़क पर उतर कर अपने मांगो को मंगवाने पर अड़े दिखे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा घरघोड़ा और कुडुमकेला मंडल के संयुक्त आयोजन में 145 सूत्रीय मांगो के लिए सुबह से रात 9 बजे तक धरनादिया गया। भाजपाइयों की मांग में घरघोड़ा में मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद भी अपेक्स बैंक नहीं खोले जाने के आलावा छर्रा टांगर के लिए विधुत कनेक्शन , वन अधिकार पट्टा , टावर का मुआवजा, बैहामुडा का जमीन फसल मुआवजा, करिछापर का मुआवजा  अनेक गांवों में सीसी रोड, पूल पुलिया, कया मार्ग में सड़क निर्माणसहित 145 मांगों के लिए आंदोलन किया है।
सभा को जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया,, विधानसभा भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद राठिया, राम नाथ बैगा, अरुणधर दीवान सहित दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। सुबह 4 बजे से सभी खदान बंद किया गया था और रात्रि 9 बजे घरघोड़ा एसडीएम रिचा ठाकुर, तहसीलदार जिंदल, थाना प्रभारी घरघोड़ा शरद चंद्रा थाना प्रभारी तमनार अशोक और भाजपाइयों के बीच प्रशासन ने 5 मांगो पर तत्काल पूरा करने था बाकी मांगो के लिए कलेक्टर रायगढ़ से चर्चा उपरांत शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। आंदोलन में भारी संख्या में आंदोलनकारी होने के कारण प्रशासन संवेदनशीलता से काम लिया वही थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने पूरे दल बल डटे रहे।
आंदोलन कार्यक्रम में संतोष कुमार राठिया जिला पंचायत सदस्य रायगढ़  छत्तीसगढ़,भाजपा नेता अरूण धर दीवान  सुनील सिंह ठाकुर  जनेश्वर मिश्रा ,शिशु सिन्हा,संजय सिन्हा  सहनू  पैकरा , राजेशपटेल भाजपा नेता राजेश बेहरा, हंसु गुप्ता,रंजीत कनोजिया, मनोज निषाद,सहोद्रा दुर्गेश राठिया ,विश्वनाथ बेहरा,बेदप्रकाश राणा महामंत्री , कुड़ूमकेला  मंडल , सरपंच चिपटापानी राठिया ,  बरत राम,सरपंच ढोरम कांशीराम राठिया  , सिरोत्तम  चौहान  ,महादेव राठिया,दासरथी बेहरा ,राम भरोस राठिया,महेश राम राठिया, प्रमाणिक नेत्रानंद नगेशिया , धरमसिह पटेल  जीवन लाल राठिया  पंचराम पटेल , जागेश्वर पटेल कमललोचन राठिया, ओमप्रकाश राठिया ,प्रेम पटेल, रूपेन्द्र पटेल,आलेख राम नगेशिया, अजीत गुप्ता ,  गनपत सुखसिह राठिया, मारवाड़ी राठिया,  रसीला  राठिया , राधिका राठिया, गीता राठिया, तारा राठिया, बरातोबाई राठिया ,  बालकराम राठिया, भूप्रकाश  राठिया, संतकुमार राठिया  कमलप्रसाद, ललित राठिया, जोगेन्दर सिंह, ऋषिकेष राठिया, राजकुमार  राठिया, शीतल दास , दासरथी बेहरा, श्याम लाल, परमानंद यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *