April 26, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी व दीपदान

0
shinath 02

 रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को दुर्ग की गंगा शिवनाथ नदी में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह ब्रह्ममुहुर्त पर शिवनाथ में हजारों लोगों ने स्नान कर करीब 30 हजार श्रध्दालुओं ने दीपदान किया।



इस दौरान नदी तट पर मेले जैसा माहौल दिखा। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के बाद से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देवता पांच दिन का उत्सव मनाते हैं। देव उठनी एकदाशी के दिन क्षीरसागर में भगवान विष्णु लंबी निद्रा के बाद जागे थे और पूर्णिमा के दिन वे देवलोक पहुंचते हैं। जहां उनके आगमन पर सभी देवी-देवताओं ने दीपमाला जलाकर उनका स्वागत किया था इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *