April 26, 2026

एनिमल का अब तक ग्लोबल कलेक्शन 600 करोड़ के पार

0
010

मुंबई। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन ही यह रिकॉर्ड बना दिया है। 8वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ओवरऑल 37.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 600.67 करोड़ रुपए हो चुका है।



फिल्म ने ग्लोबली 8 दिनों में 600 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म ने ग्लोबली 8 दिनों में 600 करोड़ कमा लिए हैं।

सेकेंड फ्राइडे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी
एनिमल के हिंदी वर्जन ने दूसरे शुक्रवार को 21.56 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को इतनी कमाई नहीं की थी। दूसरी तरफ एनिमल ने 1 करोड़ डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब यह नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं भारतीय फिल्म बन गई है।

एनिमल दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
एनिमल दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

एनिमल बनी रणबीर की सबसे सफल फिल्म
अब यह फिल्म डोमेस्टिक और ग्लोबली रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले रणबीर के करियर की सबसे सफल फिल्म 2018 में रिलीज हुई ‘संजू’ थी। संजू ने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ रुपए और डोमेस्टिक 342 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *