Big Storypolitics

सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस

 सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जैन ने पोस्टर लांच किया

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। विधानसभा ही नहीं, अभी तो लोकसभा की तैयारी भी कर रही है। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जैन ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पोस्टर लांच किया।
संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, हम छत्तीसगढ़ के समस्त लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचेंगे। लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आज सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम है। पुराने कांग्रेसी जो घर पर हैं, उन तक भूपेश सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। हमारे पास कई आवेदन आ चुके हैं। बूथ लेवल तक इसमें सदस्य बना रहे हैं। उनकाे प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि भूपेश सरकार की सफल नीतियों को आम जनता तक पहुंचा जा सके।
भाजपा पर तंज : भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। उसे भाजपा खोजो यात्रा निकालनी पड़ेगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button