Big StoryState

प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से महिलाएं भयभीत है,पुलिस मूकदर्शक बनी : फूलोदेवी नेताम

रायपुर। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की बढ़ती हुई घटनाओं पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद फूलोदेवी नेताम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में यह सब हो रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं भयभीत है डरी सहमी हुई है। पिछले नौ महीने की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं । महिलाओं के खिलाफ  3000 से ज्यादा आपराधिक घटना हुई है। फूलोदेवी नेताम ने कहा कि इन घटनाओं के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास घेरने का फैसला किया है। 
यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज चार साल की छोटी भिलाई की बच्ची हो या फिर रायपुर नया बस स्टैंड में 50 साल की महिला हो सब के साथ दुष्कर्म हो रहा है। आज इस प्रदेश में कोई भी उम्र की बेटियां एवं महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हाल ही में हुई एक घटना 3 सितंबर को सीतापुर में एक नाबालिग मार्केट से घर लौट रही थी उसके साथ गैंगरेप की घटना होती है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है,दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी जाती है और सामूहिक दुष्कर्म के जगह बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई। यहां पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।



प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए विभिन्न प्रकार के अपराध की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदेश की महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हर बार आंदोलन करने पर ही मामले की जांच या कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि  पीड़ित महिलाएं हिम्मत करके थाना जाती है तो तो रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें जलील किया जाता है। प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटना प्रदेश के लिए चिंता का विषय बन गई है आज खेत में काम करने वाली महिलाएं बस में सफर करने वाली महिलाएं घर में रहने वाली महिलाएं अस्पताल में महिलाएं स्कूल कॉलेज जाने वाली बेटियां कहीं पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर,सुरेंद्र वर्मा,वंदना राजपूत सहित प्रगति वाजपायी अनुष्का श्रीवास्तव,अर्पणा फ्रांसिस, नीता लोधी,हाजरुन बानो मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button