Big StoryCity

बृजमोहन अग्रवाल का रोड शो, सामाजिक समीकरणों को साधनेमें जुटे मंत्री, विधायक

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत करीब चार मंत्री और एक दर्जन से अधिक विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाया। रोड शो, जनसंपर्क और छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से पार्टी नेताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचकर सुनील सोनी के लिए समर्थन जुटाया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर रोड शो कर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के साथ क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान मतदाताओं को भाजपा सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया गया और सुनील सोनी को एक सक्षम और जिम्मेदार उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत उन्हें जिताने की अपील की। रायपुर दक्षिण में कमल खिलाने के लिए भाजपा के चार मंत्री सहित एक दर्जन से अधिक विधायक विभिन्न मंडल व वार्डो में जनता से मिलकर सुनील सोनी को जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं। इनमे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन देवांगन, विधायक अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, योगेश्वर राजू सिन्हा, धरम लाल कौशिक ने पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा विधायकों ने छोटी बड़ी बैठकें लेकर सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button