Big StoryEntertainmentNational

आलिया, कृति, अल्लू अर्जुन सहित इन सितारों को मिला नेशनल अवॉर्ड, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

नईदिल्ली। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुए एक महीना हो चुका है। 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विनर्स को ये अवॉर्ड दिया गया। इस फंक्शन के लिए आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन तीनों कैपिटल सिटी पहुंचे। तीनों ही स्टार्स को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद रहे। साथ ही अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। वो पहले साउथ एक्टर हैं।


आलिया भट्ट:- अपने अभिनय से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनके द्वारा किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया है। आलिया भट्ट ने अपनी शादी की साड़ी पहनकर अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार राष्ट्रपति से लिया। पति रणबीर कपूर के साथ आईं आलिया ने रेड कार्पेट पर कहा, ‘आज मेरे माथे पर एकमात्र शब्द कृतज्ञता है।’ आलिया ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत को ‘पिंच मी मोमेंट’ बताया।

कृति सेनन:- आलिया की तरह कृति सेनन भी क्रीम कलर की साड़ी पहने पुरस्कार लेने पहुंचीं। कृति ने फिल्म ‘मिमी’ में अपने प्रदर्शन के लिए आलिया के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार साझा किया। इस फिल्म में उन्होंने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी। उन्होंने रेड कार्पेट पर कहा कि वह इस तरह की स्तरीय भूमिका निभाने में सक्षम होने के लिए धन्य और भाग्यशाली महसूस करती हैं।

अल्लू अर्जुन:- साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इस साल बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। अल्लू अर्जुन ने इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने को दोहरी उपलब्धि बताया। तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द राइज’ में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी।

पंकज त्रिपाठी:- अपने अभिनय कौशल से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी को भी इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार फिल्म ‘मिमी’ में उनके शानदार अभिनय के लिए मिला। इस मौके पर पंकज त्रिपाठी बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

वहीदा रहमान:- दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को 85 वर्ष की उम्र में साल 2021 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय सिनेमा की उन्नति और संवर्धन में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में स्टैंडिंग ओवेशन पाकर भावुक हो गईं।

राष्ट्रिय अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट

  1. बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
  2. बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
  3. बेस्ट एक्ट्रेस – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
  4. बेस्ट एक्टर – अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
  5. बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
  6. बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
  7. बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
  8. बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
  9. बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर बेस्‍ट स्पेशल इफेक्ट्स- आरआरआर
  10. बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
  11. बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
  12. बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर
  13. बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
  14. बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
  15. बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
  16. बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
  17. बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
  18. बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
  19. बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
  20. बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
  21. बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
  22. बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
  23. बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
  24. बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
  25. बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म – मुन्‍नम (मलयालम)
  26. नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button