Big StoryCity

सुप्रिया बोलीं- भाजपा के पास फेक न्यूज की फैक्ट्री, मेरे बयान को काट छांटकर चला रही

नक्सलियों को शहीद बताने के बयान पर सुप्रिया ने बताई सच्चाई


रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने नक्सलियों को शहीद बताने को लेकर दिए गए बयान पर कहा, भाजपा काट छांटकर मेरा बयान चला रही है। भारतीय जनता पार्टी की फेक न्यूज़ फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही है। आप मेरा पूरा बयान सुने भाजपा की लीपापोती का उजागर हो जाएगा। मैं अपने बयान पर लीपापोती नहीं करती।
उन्होंने कहा, झीरम घाटी में हमने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को इन्हीं नक्सलियों के हाथ खोया था। क्या ऐसे नक्सलियों के साथ हमारी जरा सी भी सहानुभूति हो सकती है? कांग्रेस ने अपने दो-दो प्रधानमंत्री को हिंसा की बलिवेदी पर चढ़ते हुए देखा है। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी कुत्सित है, वे काट-छांट कर मेरे बयान को चला रहे हैं। उन्होंने बताया एक बच्चे ने मुझसे पूछा, मेरी जानकारी में एक जवान शहीद होने की थी, उनके प्रति मेरी संवेदना है, इस सवाल से मैं आहत हूं, दुखी हूं। कांग्रेस पार्टी से ऐसे सवाल कर रहे हैं, जिसके पूरा शीर्ष व्यक्तित्व का सफाया करने का काम नक्सलियों ने 2013 में झीरम कांड में किया था। हम भूले नहीं हैं। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल को इन नक्सलियों के हाथ दर्दनाक मौत झेलनी पड़ी थी। आप लोगों को कभी भी ऐसा सवाल कांग्रेस से नहीं पूछना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी काट छांटकर बयान चलाती है। यह दो कौड़ी की टुच्ची हरकत है। भाजपा ने बयान को इधर से काट दिया, उधर से काट दिया है।
महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे
उन्होंने कहा, देश के युवा बेरोजगार हैं, दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। अग्निवीर को उखाड़ फेकेंगे, इससे देश की रक्षा नहीं हो सकती। नारी सुरक्षा को लेकर कहा, हर जगह भाजपा के लोग दोषी पाए गए। कैसे महिला सुरक्षित रहेगी। खेती को जीएसटी से दूर रखेंगे। समाजिक सुरक्षा पर कानून लाएंगे। उन्होंगे कहा, 10 साल बाद प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद एक बार फिर चुनाव आया है। महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे हैं।
हर घंटे 2 युवा कर रहे सुसाइड
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन मुद्दे को उठाने का भरसक प्रयास किया गया। देश में हर एक घंटे में 2 युवा सुसाइड कर रहा है। पीएम मोदी जब लोगों के बीच जाएंगे तो अपना कार्ड दिखाएंगे। म से महिला, म से मणिपुर, म से महंगाई अभी तक पीएम मोदी मणिपुर नहीं गए। 10 साल में बड़ी-बड़ी समस्याएं बढ़ीं, जिसका निवारण करने के लिए शुरुआत कांग्रेस करने जा रही है।
सेना के नाम पर वोट मांगने का लगाया आरोप
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा, मोदी को देश की जनता के साथ ही देश की सेना से भी माफी मांगनी चाहिए। जवानों की फोटो लगाकर, प्रचार कर रहे हैं। सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पुलवामा हमला को लेकर कोई बात नहीं होती। सेना के जवान शहीद हुए उन पर मोदी कोई बात नहीं कहते। मणिपुर को लेकर आज तक बयान नहीं दिया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button