City

केवायसी अपटेड के लिए शहीद हेमू कालाणी वार्ड लगा विशेष शिविर


रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा जोन क्र.2 के अन्तर्गत राशन कार्ड में राशन कार्ड में केवायसी अपडेट के लिए शहीद हेमू कालाणी वार्ड के पंचायत भवन साईं नगर भाटापारा में दिनांक 06 अगस्त को शिविर लगाया गया। वार्ड नागरिकों की सुविधा के लिए दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया गया। परिवार के हर सदस्य जिनका राशन कार्ड में नाम दर्ज है उन सभी को करवाना अनिवार्य था। बच्चो के स्कूल और ट्यूशन टाइम व सीनियर सिटीजन को देखते हुए सुविधा दी गई। जोन-2 अध्यक्ष और शहीद हेमू कालाणी वार्ड पार्षद बंटी होरा ने लोगों की समस्याओं के देखते हुए यह विशेष रूप से यह शिविर का आयोजन किया। वह पूरे समय वहां रहकर लोगों को केवाइसी अपडेट कराने में मदद की। बुजुर्ग मातओं को हाथ पकड़कर शिविर स्थल तक लाए और उनका केवायसी आपटेड करावाया। इससे वार्ड वासियों में उत्साह का महौल बना लोगों ने इस काम की जमकर तारीफ भी की।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button