City

विधायक धनेंद्र साहू बुलेट चलाते हुए निकले पंचकोशी यात्रा में

नवापारा राजिम । सावन के पांचवे सोमवार को अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेन्द्र साहू अपने हजारों समर्थक एवं शिवभक्तों के साथ पंचकोशी यात्रा के लिए बुलेट बाईक में निकले। केसरिया वस्त्र धारण किए विधायक श्री साहू त्रिवेणी संगम के बीच स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक पूजा अर्चना किया। उसके बाद बाजे-गाजे के साथ पंचकोषी यात्रा के लिए निकले। सैकड़ों मोटर साइकिलों के अलावा दर्जनों चारपहिया वाहन यात्रा के पीछे-पीछे साथ चल रहे थे। सुबह 7.30 बजे श्री साहू सबसे पहले राजिम संगम से जल लेकर कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। श्री साहू के काफिले में हृदय साहू नंदी का वेश धारण कर चल रहे थे, जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। सुबह भक्तों की भीड़ कुलेश्वर महादेव में जलाभिषेक के बाद डीजे पर शिव भजनों के साथ बाइक सवार यात्रा पटेश्वरधाम पहुंचे। इसके बाद चंपेश्वर महादेव में चम्पारण पहुंचे। यहां पर भी बहुत ही श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे के बीच जलाभिषेक किया गया। इसी तरह बम्हनेश्वर महादेव, फणीकेश्वर महादेव और अंत में कोपेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए निकले। यात्रा में प्रमुख रूप नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, चंद्रहास साहू, मंगराज सोनकर, हेमंत साहनी, रामा यादव, राजा चावला, राकेश सोनकर, फागू देवांगन, अजय साहू अर्जुन साहू, निर्माण यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एवं शिवभक्त शामिल हुए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button